नरसिंहपुर जिले की चीचली ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम मानेगांव मे हुआ विशालकाय मढई का आयोजन, जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि क्षेत्र की सबसे बड़ी मढई का आयोजन मानेगांव में किया जाता है मड़ई प्रतिवर्ष देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष्य में आयोजित होती है इस मढई मे नरसिंहपुर जिले के कोने कोने से लोग आते है!
सुबह से ही अनेकों ग्रामो से ग्वाल बाल लोगों के घरो मे नाचने आते है और नाच गाना के साथ मढई मे जाते हैं!
चीचली ब्लॉक के अनेकों ग्रामो के लोग ढाल लेकर आते है और समूह बनाकर नृत्य करते है और सभी मिलजुल मढई का आनन्द लेते हैं!
मुख्य बात मढई मे स्थित गांगो माता की परिक्रमा लगाने से लोगों की मनोकामना दुख दर्द दूर हो जाते है ऐसी मान्यता है! और ढाल को गांगो माता की परिक्रमा करवाई जाती है फिर सभी लोग मढई से वस्तुएँ क्रय करके अपने अपने घर की ओर चले जाते हैं!
रात्रि मे सिवनी और अनेक जिलो के गायन कलाकारों के द्वारा गायन वादन का कार्यक्रम संपन्न होता है!
यह मढई क्षेत्र की सबसे बड़ी मढई के रुप मे प्रचलित है!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें